17 May, 2022

सरकारी नौकरी:भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के अंतर्गत एमएच जालंधर कैंट में 95 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 27 जून तक करें अप्लाई

 

सरकारी नौकरी:भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के अंतर्गत एमएच जालंधर कैंट में 95 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 27 जून तक करें अप्लाई

 

भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के अंतर्गत एमएच जालंधर कैंट और अन्य में सिविलियन के पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं। सेना द्वारा एमएच जालंधर कैंट के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार, बार्बर, चौकीदार, कुक, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, ट्रेड्समैन मेट, वाशरमैन और सफाईवाली के कुल 65 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

अन्य के लिए जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, लाइब्रेरियन, स्टेनो ग्रेड 2, एलडीसी, फायरमैन, मैसेंजर, बार्बर, वाशरमैन, रेंज चौकीदार और दफ्तरी के कुल 30 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता और आयु सीमा

एमएच जालंधर के लिए विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही इस पोस्ट से सम्बन्धित क्षेत्र में कार्यकुशलता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो।

अन्य पदों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार, लाइब्रेरियन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त होना चाहिए।

स्टेनो ग्रेड 2, एलडीसी पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सम्बन्धित भर्ती एमएच जालंधर या अन्य के लिए जारी किए गए विज्ञापनों में दिए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन विज्ञापन व अप्लीकेशन फॉर्म को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करना होगा।

उम्मीदवारों को अपने आवेदन विज्ञापन में दिए गए पते पर ऑफलाइन मोड में जमा कराना होगा। एमएच जालंधर कैंट के पदों के लिए आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 27 जून 2022 है। अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन 3 जून 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।


एमएच जालंधर कैंट भर्ती विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

अन्य भर्ती विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

ECHS Chandimandir Recruitment 2026

Overview: ECHS Chandimandir Recruitment 2026 The Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS Chandimandir) has released an official notif...