18 November, 2022

करिअर फंडा - 10 मिनट में अंग्रेजी के 40 वर्ड्स सीखें:शब्द को दो टुकड़ों में बांटें, झट से समझ जाएंगे अर्थ

वोकैबुलरी याद करने के साथ के साथ-साथ उपयोग का विषय है।

- डेविड क्रिस्टल

करिअर फंडा में स्वागत!

यह 10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड सीखने की सीरीज में मेरा चौथा आर्टिकल है।

अब आप जानते ही हैं अधिकांश अंग्रेजी 'रूट वर्ड्स' ग्रीक और लैटिन भाषाओं से आए हैं। रूट वर्ड्स के माध्यम से वोकैबुलरी बनाने के लिए एक उपयोगी तरीका यह है कि पहले एक रूट वर्ड को देखें और फिर उस आधार के साथ जाने वाले परिचित उपसर्गों (प्रीफिक्स) और प्रत्ययों (सफिक्स) की तलाश करें।

शुरू करते हैं ‘40 वर्ड्स 10 मिनट में’ की एक और यात्रा

मैं आपको रूट वर्ड दूंगा, और फिर उससे बनने वाले इंग्लिश वर्ड्स और उनका मतलब।

1) Ambl: ये शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘चलना’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

AMBLE (एम्बल): धीमी गति से आराम से चलना

AMBULATE (एम्युलेट): चलना/फिरना

AMBULANCE (एम्बुलेंस): बीमार या घायल लोगों को अस्पताल ले जाने और ले जाने के लिए वाहन

PERAMBULATOR (पैरामबुलेटर): एक शिशु गाड़ी; प्रैम (pram)

CIRCUMAMBULATE (सरकम-अम्ब्युलेट): चारों ओर (कुछ) घूमना

कुल हुए 5 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

2) Micro: ये शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘छोटा’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

MICROCOSM (माइक्रोकोस्म): कुछ ऐसा है जो किसी बड़ी चीज का छोटा उदाहरण है

MICROSCOPE (माइक्रोस्कोप): एक प्रयोगशाला उपकरण जिसका उपयोग उन वस्तुओं की जांच करने के लिए किया जाता है जो नग्न आंखों से दिखाई देने के लिए बहुत छोटी हैं

MICROBIOLOGY (माइक्रोबायोलॉजी): सूक्ष्म जीवों जैसे वायरस, बैक्टीरिया, शैवाल, कवक आदि का अध्ययन

कुल हुए 8 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

3) Spect: ये शब्द लैटिन से है, जिसका अर्थ ‘देखना’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

INSPECT (इंस्पेक्ट): ध्यान से देखना

RESPECT (रिस्पेक्ट): ऊंचा या सम्मान से देखना

SPECTATE (स्पेक्टेट): एक खेल आयोजन में एक दर्शक होना है

PROSPECT (प्रोस्पेक्ट): यह भविष्य की सफलता को देखना या (होने की संभावना)

SPECTACLE (स्पेक्टिकल): इसका मतलब कुछ या किसी को विशेष रूप से एक उल्लेखनीय दृष्टि से देखना है

INSPECTOR (इंस्पेक्टर): यह एक अन्वेषक है जो ध्यान से देखता है।

INTROSPECT (इंट्रोस्पेक्ट): अपने भीतर देखना, चिंतन करना

RETROSPECT (रेट्रोस्पेक्ट): अतीत की बातों का चिंतन (देखना/ सोचना)

PERSPECTIVE (पर्स्पेक्टिव): स्थितियों या विषयों के संबंध में कोई तरीका देखना

SPECTACULAR (स्पेक्टैक्युलर): ऐसा कुछ जो दिखने में सनसनीखेज और रोमांचकारी है

कुल हुए 18 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

4) Voc / Vok – ये शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘बोलना’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

VOCAL (वोकल) : अपने विचारों को जोर से या स्वतंत्र रूप से व्यक्त करना

VOCALIC (वोकेलिक) : स्वर (वॉवेल) या स्वर से मिलकर बना हुआ

VOCABLE (वोकेबल) : मानवीय ध्वनि; शब्द

VOCALIZE (वोकलाइज़) : गाना या; उच्चारण करना

VOCALION (वोक्लाइन) : एक संगीत वाद्य यंत्र जिसमें ऑर्गन जैसे स्वर होते हैं

VOCATION (वोकेशन) : किसी पेशे विशेष में सेवा करने का आह्वान

AVOCATION (अवोकेशन) : शौक या मामूली पेशा

VOCIFEROUS (वोसिफोरस) : कोलाहलपूर्ण; हंगामा करना

VOCABULARY (वोकैबुलरी) : शब्दों और वाक्यांशों का संग्रह

कुल हुए 27 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

5) Jud – ये शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘निर्णय करना’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

JUDGE (जज): न्यायाधीश

JUDICIAL (ज्यूडिशियल): अदालत, न्यायाधीश या कानूनी निर्णय से जुड़ा हुआ

ADJUDGE (एड्जज): उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किसी चीज/व्यक्ति के बारे में निर्णय लेना

MISJUDGE (मिसजज): किसी व्यक्ति/वस्तु के बारे में गलत राय बनाना है, जो आमतौर पर अनुचित हो

PREJUDGE (प्रीजज): किसी को / किसी चीज़ को उसकी जाति, धर्म या लिंग के आधार पर पसंद या भरोसा न करने की एक मजबूत अनुचित भावना बनाना

ADJUDICATE (एडजडिकेट): एक आधिकारिक न्यायाधीश या यह तय करने के लिए कि कौन सही है जब दो लोग या समूह किसी बात पर असहमत हों

INJUDICIOUS (इन्जयूडीशियस): बहुत खराब निर्णय दिखाना; नासमझ

कुल हुए 34 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

6) Scrib / Script (स्क्रिब/ स्क्रिप्ट) – ये शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘लिखना’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

SCRIBE (स्क्राइब): जो लिखना जानता हो

SCRIPT (स्क्रिप्ट): लेख या नाटक के शब्द

SCRIBBLE (स्क्रिबल): लापरवाही और बेमतलब का लिखना

DESCRIBE (डिस्क्राइब): किसी के बारे में लिखना

TRANSCRIBE (ट्रांसक्राइब): भाषण को लिखित रूप में स्थानांतरित करना

MANUSCRIPT (मैन्युस्क्रिप्ट): हस्तलिखित लिपि

और हो गए पूरे 40!

तो आज का करिअर फंडा ये है कि इंग्लिश सीखते समय वोकैब्युलरी स्ट्रॉन्ग करना इम्पॉर्टेन्ट है, और उसके लिए रूट वर्ड की स्टडी सबसे बढ़िया तरीका।

Delhi Police Vacancy 2025: Delhi Police Housing Corporation Limited (DPHCL) issue the Delhi Police Vacancy 2025 Offline Application form for Account Officer and other posts.

Delhi Police Housing Corporation Limited (DPHCL) issue the Delhi Police Vacancy 2025 Offline Application form for Account Officer and other ...