28 December, 2022

सरकारी नौकरी:ओएनजीसी ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित 78 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 15 जनवरी तक करें आवेदन

ओएनजीसी ने मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के तहत असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों (ONGC MRPL Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ONGC MRPL Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ONGC MRPL की ऑफिशियल वेबसाइट mrpl.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 78

खास तारीखें

·        आवेदन की शुरुआती तारीख : 17 दिसंबर 2022

·        आवेदन की आखिरी तारीख : 15 जनवरी 2023

वैकेंसी डिटेल्स

·        केमिकल - 28 पद

·        मैकेनिकल - 24 पद

·        सिविल - 2 पद

·        इलेक्ट्रिकल - 7 पद

·        इंस्ट्रुमेंटेशन - 11 पद

·        कंप्यूटर साइंस- 5 पद

·        केमेस्ट्री - 1 पद

आवेदन शुल्क

·        सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी : 118 रुपये

·        अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी : शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

आयु सीमा

अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल है। ओबीसी (एनसीएल) कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी गई है। एससी/एसटी कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

 


ECHS Chandimandir Recruitment 2026

Overview: ECHS Chandimandir Recruitment 2026 The Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS Chandimandir) has released an official notif...